उत्तर प्रदेश

विवाह स्थल पर आग लगने से 22 झुलसे

Shantanu Roy
15 Dec 2022 9:31 AM GMT
विवाह स्थल पर आग लगने से 22 झुलसे
x
बड़ी खबर
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में बुधवार देर रात एक विवाह स्थल पर एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इससे 22 लोग झुलस गए। इस मामले में पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे 8 लोगों को जालौन जिले के उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक रसोइयें द्वारा जलाए गए गैस स्टोव से आग लग गई, जो पास के लकड़ी के ढांचे में फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Next Story