उत्तर प्रदेश

यूपी में 11 बजे तक 21.55 फीसदी मतदान

jantaserishta.com
7 March 2022 11:58 AM IST
यूपी में 11 बजे तक 21.55 फीसदी मतदान
x

लखनऊ: यूपी में 11 बजे तक 21.55 फीसदी वोटिंग हुई है. आज 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है.

कम से कम 300 सीटें जीतेगा सपा गठबंधन -अखिलेश यादव
वोटिंग के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है. कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव पर बड़ा दावा किया. वह बोले कि गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और बलिया में एक भी सीट न भाजपा को मिलेगी न बसपा को मिलेगी। बनारस में 8 में से 5 सीटें हम जीतेंगे। पूर्वांचल में 54 सीटों का चुनाव हो रहा है इसमें हम कम से कम 45-47 सीटें जीतेंगे.
चुनाव जुगाड़ और जोड़-तोड़ का नहीं, स्पष्ट जनादेश आएगा - नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि 10 तारीख को EVM बताएगा कि जनता के साथ किसका विश्वास है. ये चुनाव जुगाड़ और जोड़-तोड़ का नहीं है, स्पष्ट जनादेश का है. ये चुनाव भाजपा के पक्ष में दिखाई देता है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story