उत्तर प्रदेश

नगर निकायों में बढ़ गए 21461 मतदाता, नगर पंचायतों में बढ़े मतदाता

Admin Delhi 1
4 April 2023 1:50 PM GMT
नगर निकायों में बढ़ गए 21461 मतदाता, नगर पंचायतों में बढ़े मतदाता
x

बरेली न्यूज़: नगर निगम बरेली की सभी 20 नगर निकायों की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया गया. नगर निकायों में 21461 नए वोटर शामिल हो गए हैं. नगर निकायों के चुनाव में 1332176 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

10 मार्च को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था. 11 से 17 मार्च तक दावे-आपत्तियां लेने का समय निर्धारित किया गया था. एक जनवरी को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों को भी शामिल होने का मौका मिला. 18 से 22 मार्च तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया गया. दावे-आत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया गया. एडीएम प्रशासन ने बताया कि सभी बीएलओ को फाइनल मतदाता सूची सौंपी जा चुकी है.

नगर पंचायतों में बढ़े मतदाता

नगर पंचायत पहले बढ़े

ठिरिया निजावत खां 21154 21428

रिठौरा 13431 13801

धौराटांडा 19701 20151

मीरगंज 19601 20154

फतेहगंज पश्चिमी 24169 24320

शाही 12988 13083

शीशगढ़ 20553 21090

फरीदपुर(बहेड़ी) 6526 6589

शेरगढ़ 14080 14309

फतेहगंज पूर्वी 10781 10788

बिशारतगंज 13540 13951

सिरौली 20246 20415

इन नगर पंचायतों में घट गए वोटर

नगर पंचायत पहले अब

सेंथल 13865 13809

रिछा 17337 17281

देवरनियां 19364 19336

Next Story