उत्तर प्रदेश

21 वर्षीय युवक ने छह वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Admin4
12 March 2023 12:39 PM GMT
21 वर्षीय युवक ने छह वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार
x
कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के अरौल क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की छह वर्षीय किशोरी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस पर पीड़िता ने रो-रोकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शादी समारोह के कारण पूरा परिवार गेस्ट हाउस में वैवाहिक कार्यक्रम को संपन्न करा रहा था। इसी दौरान 21 वर्षीय रीबू सक्सेना नाम के युवक ने किशोरी को इशारा करते कमरे के अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस पर पीड़िता ने रो-रोकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story