उत्तर प्रदेश

21 साल के लड़के ने आंटी की उम्र की महिला से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Shubhra Nandy
15 Dec 2022 6:07 PM IST
21 साल के लड़के ने आंटी की उम्र की महिला से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
x
इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश 'ग़ालिब' कि लगाए न लगे और बुझाए न बने' मिर्जा गालिब का ये शेर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जोड़े पर चरितार्थ है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | 'इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश 'ग़ालिब' कि लगाए न लगे और बुझाए न बने' मिर्जा गालिब का ये शेर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जोड़े पर चरितार्थ है। जिसमें एक 21 साल के लड़के ने अपनी आंटी की उम्र की महिला से ब्याह रचा कर सबको हैरान कर दिया है। इस कपल के बीच 31 साल का फासला है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेमेल जोड़ी को देखकर लोग दंग हैं।

उत्सुकता वश कुछ लोगों ने इस कपल से पूछा कि क्या आप दोनों ने शादी कर ली। जिस पर दोनों ने हामी भरते हुए कहा कि हां हमने शादी कर ली है। फिर लड़के से पूछा गया कि आपकी उम्र क्या है। जिस पर बिना झिझके उसने अपनी उम्र बता दी। लड़के की उम्र 21 साल है जबकि उसकी दुल्हन की उम्र 52 साल की। लड़के ने कहा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। इंसान का दिल देखा जाता है, दिल अच्छा तो सब अच्छा। वहीं 52 साल की दुल्हन कह रही है, मुझे इन पर पूरा भरोसा है। 3 साल तक मैंने इन्हें देखा है। मतलब दोनों तीन साल से एक दूसरे के प्यार में हैं। अब इस शादी के बारे में क्या कहा जा सकता है।
वायरल हो रहे वीडियो में शादी के स्‍टेज पर अपने से 31 साल बड़ी महिला के साथ शादी रचाने के बाद खड़ा नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई दंग है। अमित चतुर्वेदी नाम के फेसबुक यूजर ने ये वीडियो शेयर किया और कैप्‍शन में लिखा 'और इनकी वरमाला होते ही कलियुग का अंतिम चरण प्रारम्भ हुआ। '


Next Story