उत्तर प्रदेश

लिफ्ट में फंसी 2 महिला कर्मचारी, बदहवास हालत में निकली बाहर

Triveni
19 Dec 2022 1:09 PM GMT
लिफ्ट में फंसी 2 महिला कर्मचारी, बदहवास हालत में निकली बाहर
x

फाइल फोटो 

नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट संख्या एक में सोमवार को दो महिला कर्मचारी फंस गईं। एक कर्मचारी ने लिफ्ट खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट संख्या एक में सोमवार को दो महिला कर्मचारी फंस गईं। एक कर्मचारी ने लिफ्ट खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 25 मिनट बाद लिफ्ट का दरवाजा खुला, जिसके बाद बदहवास हालत में दोनों कर्मचारी बाहर निकलीं। इससे पहले भी नगर निगम की लिफ्ट में आमजन और कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक फंस चुके हैं।

सहकर्मियों ने नहीं ली सुध
जलकल विभाग में तैनात कर्मचारी गीता और रेनू शर्मा दोपहर बाद डेढ़ बजे भूतल से लिफ्ट में सवार हुई थीं। तीसरे तल पर आते ही लिफ्ट रुक गई। दरवाजों से करीब दो फीट पहले ही लिफ्ट अचानक रुकी तो दोनों परेशान हो गईं। लिफ्ट नहीं खुली तो उन्होंने शोर मचाया। करीब 10 मिनट बाद एक कर्मचारी ने लिफ्ट खोलने का प्रयास किया।
दरवाजे नहीं खुलने पर उसने नीचे जाकर मदद का लिफ्ट ठीक कराने की बात कही। इसके बाद भी रुकी हुई लिफ्ट से निर्माण विभाग के कर्मचारी गुजरते रहे, लेकिन किसी ने लिफ्ट के बारे में नजारत विभाग को सूचना नहीं दी। लिफ्ट बंद होने के बारे में बताने पर भी कर्मचारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।
लाइट जाने पर फंसने की बात कही
लिफ्ट में कोई पैनिक बटन, अलार्म या लिफ्ट के रुकने पर मदद के लिए कोई नंबर आदि नहीं लिखा है। इस कारण कर्मचारी परेशान होती रहीं। अधिक उम्र होने के कारण रेनू का सांस फूलने लगा और गीता भी परेशान रहीं। इसी बीच सूचना मिलने के बाद कर्मचारी पहुंचे और 1:55 बजे पर लिफ्ट तीसरे तल पर पहुंचकर लिफ्ट के दरवाजे खुल गए।
दोनों कर्मचारी तुरंत निकलकर चौथे तल पर स्थित अपने कार्यालय चली गईं। नजारत विभाग की ओर से बताया गया कि लाइट जाने पर लिफ्ट रुक गई थी, लेकिन इसके अंदर की लाइट जलती रही। दो मिनट बाद ही लिफ्ट ठीक कर दी गई थी, जबकि दोनों कर्मचारी लगभग 25 मिनट लिफ्ट में फंसी रहीं।
नहीं हुआ मेंटेनेंस
लिफ्ट का पिछली बार मेंटेनेंस कब हुआ था, इस बारे में नगर निगम की ओर से जानकारी नहीं दी गई। कर्मचारी मुन्नी ने बताया कि कुछ दिन पहले वह भी इसी तरह फंस गई थीं। नगर निगम में आए लोगों का कहना है कि लिफ्ट में अक्सर अधिकारी भी फंसते हैं, फिर भी मेंटेनेंस समय से नहीं कराया जाता।
कई दिन से लिफ्ट दूसरे फ्लोर के बाद आवाज करना शुरू कर देती थी। सोमवार को दोनों कर्मचारियों के फंसने से तुरंत पहले लिफ्ट में करीब 10 लोग सवार हो गए थे, जबकि लिफ्ट में छह से आठ लोगों के ही प्रवेश की अनुमति है। आशंका है कि लिफ्ट के रुकने की यह वजह भी हो सकती है।
अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव ने बताया कि लिफ्ट में अलार्म लगा है। यदि नहीं बजा तो इसकी जांच कराएंगे। लिफ्ट का मेंटेनेंस तुरंत कारने के निर्देश दिए हैं।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story