उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार

Admin4
5 Jan 2023 1:59 PM GMT
पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार
x
हापुड़। हापुड़ जिले में बाबूगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बदमाशों ने 10 दिन पहले गजरौला में एक कंटेनर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के पास से एक बाइक और हथियार बरामद किए हैं।
मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि देर रात पुलिस टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश कर रही थी। तभी अल्लीपुर नहर के पास एक बाइक पर सवार 2 लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई जो घायल होकर गिर गए।
आगे बताया कि घायल बदमाश बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर बाढ़ली निवासी शाकिब और उस्मान हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि शाकिब ने अपने साथियों संग मिलकर 25 दिसंबर को गजरौला थाना क्षेत्र में एक कंटेनर को लूट कर चालक को अधमरा कर दिया था। गजरौला पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। बदमाशों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। उनके खिलाफ कई जिलों में लूट और डकैती के अभियोग पंजीकृत हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story