उत्तर प्रदेश

नॉएडा में भाजपा नेता से मांगी 2 लाख महीने रंगदारी

Shantanu Roy
12 Jan 2023 10:40 AM GMT
नॉएडा में भाजपा नेता से मांगी 2 लाख महीने रंगदारी
x
बड़ी खबर
नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता से दो लाख महीने की रंगदारी मांगी गई। भाजपा नेता ने तीन सरकारी गनर सहित पांच लोगों के खिलाफ दो लाख रुपए महीना रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया है। सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूरजपुर में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले अमित कुमार ने आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुमार ने कहा हाल में उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में अपने वाहन किराए पर दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कमल भाटी उसके भांजे संदीप और उसके तीन सरकारी गनर ने उन्हें दो बार रास्ते में रोककर धमकी दी।
वह उक्त कंपनी से अपने वाहन हटा लें। कुमार के अनुसार आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उक्त कंपनी में काम करना है तो उन्हें हर महीने दो लाख रुपए रंगदारी देनी पड़ेगी। आरोपी कमल भाटी के भाई चमन भाटी की पूर्व में हत्या कर दी गई थी, इसी कारण कमल भाटी को गनर मिले हुए हैं। वहीं अमित कुमार हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं। कुमार ने कहा कि आरोपी सरकारी गनर के बल पर कंपनियों में ठेके कब्जाता है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story