उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े लाखो रुपए की लूट करने वाले 2 बदमाश हुए गिरफ्तार

Admin4
7 Oct 2023 8:50 AM GMT
दिनदहाड़े लाखो रुपए की लूट करने वाले 2 बदमाश हुए गिरफ्तार
x
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र ब्रह्मानंद कालोनी में विगत दिनों महिला के साथ हुए 1 लाख 42 हजार रुपए लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वाराणसी पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस के माध्यम से बदमाशो की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा करते हुए काशी जोन के डीसीपी आर.एस.गौतम ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त बिहार के भभुआ (कैमूर) जनपद के रहने वाले है।
भेलूपुर में हुए लूट मामले को लेकर डीसीपी ने बताया कि विगत दिनों एक महिला दिल्ली से बनारस अपने लौटी थी। स्टेशन से भेलूपुर के ब्रह्मानंद कालोनी जाते समय बाइक सवार बदमाशो ने महिला का पर्स लूट लिया था। पीड़िता ने बताया था, कि पर्स में 1 लाख 42 हजार रुपए रखे हुए थे। दिनदहाड़े हुए लूट की घटना से वाराणसी पुलिस में हड़कंप मचा गया था। पुलिस कमिश्नर ने लुटेरों को पकड़ने का सख्त निर्देश दिया था। लूटेरा को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई।
डीसीपी ने बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलायंस और मुखबिरों की मदद से पुलिस टीम ने बदमाशो को चिन्हित किया। पुलिस टीम ने अभियुक्तों को रामनगर के लंका मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान जयकांत पटेल और अनिल पटेल के रूप में हुआ। दोनो अभियुक्त बिहार के कैमूर जनपद के रहने वाले है। अभियुक्तों न बताया कि वह चोरी ले वाहन से लूट की घटना को अंजाम दिया और पैसे को आपस में बांट लिया। अभियुक्तों के द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के पश्चात भेलूपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनो को जेल भेज दिया।
Next Story