उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा के युवक को गोली मारने वाले 2 गिरफ्तार

Admin Delhi 1
20 Jan 2023 10:04 AM GMT
ग्रेटर नोएडा के युवक को गोली मारने वाले 2 गिरफ्तार
x

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में 17 जनवरी की शाम को एक कंपनी में काम करने वाले युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसको गंभीर हालत में अस्पताल ले भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि सऊदी अरब में बैठी मौसी ने ही युवक के हत्या की साजिश रची थी और दो लोगों को काम सौंपा था। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने जानलेवा हमला कर गोली मारने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा हमला सऊदी अरब में बैठकर घायल युवक की मौसी के द्वारा ही उसे जान से मारने की नियत से कराया गया था।

दरसअल 17 जनवरी को इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के राजेश पायलट गोल चक्कर के पास अभिषेक नाम के युवक पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। अभिषेक बिसरख स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से अपने घर सूरजपुर वापस आ रहा था। उसी दौरान उस पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इकोटेक 3 थाना पुलिस ने इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया है।

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि अभिषेक सूरजपुर में अपने परिवार के साथ रहता है, वहीं पर उसकी मौसी अंजलि भी एक कमरे में रहती थी। लेकिन अंजलि के पास बाहरी लोगों का आना जाना रहता था। जिसमें विदेशी लोग भी उसके पास आते थे। जिससे घरवाले काफी असहज महसूस करते थे। उसी को लेकर उन्होंने अंजलि से अपना कमरा खाली करा दिया। जिसका अंजली के द्वारा विरोध भी किया गया लेकिन इन लोगों ने उससे अपना कमरा खाली करा लिया। अंजलि को उस घर से इस तरह निकाला जाना नागाबार गुजरा और उसने अभिषेक की हत्या की योजना बना ली। इस दौरान अंजलि सऊदी अरब चली गई, वहीं से उसने अपने बॉयफ्रेंड जयवर्धन उर्फ जय से अभिषेक की हत्या करने की बात कही। जिसके बाद जय ने अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर इस पूरी योजना को बनाया और 17 जनवरी की शाम को कंपनी से वापस आते समय अभिषेक को निशाना बनाते हुए उसको गोली मार दी। गनीमत यह रही कि उसके गोली कमर में लगने के बाद पेट से निकल गई। जिससे उसकी जान बच गई। अभी भी वह अस्पताल में भर्ती है। हमला करने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। अभी भी अंजलि सऊदी अरब में है, जिसके लिए पुलिस के द्वारा लुकआउट नोटिस जारी किया जाएगा। पुलिस ने इस दौरान दोनों हमलावर जयवर्धन और अमित को गिरफ्तार कर लिया। जयवर्धन ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के अमरपुर का रहने वाला है, वही अमित दनकौर थाना क्षेत्र के पीपलका का रहने वाला है।

Next Story