- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- व्यापारी पर फायरिंग...

x
नोएडा। नोएडा के फेज-2 में 5 फरवरी को एक व्यापारी को गोली मारी दी गई। व्यापारी घायल अवस्था में गाड़ी में बैठा और गाजियाबाद पहले अपने घर गया फिर उसने अपना इलाज कराया। गनीमत थी कि उसकी जान बच गई। लेकिन ये मामले नोएडा पुलिस के लिए करीब 2 महीने तक सिर दर्द बना रहा। जिसके बाद लीड मिलने पर पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों आरोपी को भूड़ा चौराहा सेक्टर-81 से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी के साथ उनका आभूषण के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी में बैठने के दौरान फायर किया। ये गोली व्यापारी के हाथ में लगी। पीड़ित के बयान के आधार पर नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच करनी शुरू की।
मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की पहचान राहुल नायक पुत्र राजबीर नायक निवासी नगला चरणदास नोएडा और शिव लोक तिवारी पुत्र सत्य मूर्ति तिवारी निवासी नगला चरणदास नोएडा के रुप में हुई है। इनके पास से 2 अवैध पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। राहुल और शिव लोक के खिलाफ थाना फेज-2 में पहले भी कई मुकदमे चल रहे है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story