उत्तर प्रदेश

24 घंटे में मिले 19 लोग कोरोना संक्रमित

Admin2
6 Aug 2022 8:21 AM GMT
24 घंटे में मिले  19 लोग कोरोना संक्रमित
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जिले में बीते 24 घंटे में 19 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पांच स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। राहत की बात यह है कि अधिकांश संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी पर तैनात कई स्वास्थ्यकर्मी कोविड पॉजिटिव मिले हैं। यहां तैनात कर्मचारी ने बुखार आने पर जांच कराई तो रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। लोधीनगर में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। सेना के जवान की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह सैनिक अस्पताल में भर्ती है। भूड़ में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रिपोर्ट भी कोविड पाजिटिव आई है। इज्जतनगर की नर्स मेंटर कोविड पाजिटिव मिली है। इसके अलावा रोहिलखंड यूनिवर्सिटी का छात्र, जिला अस्पताल का कर्मचारी, मीरगंज की महिला, आंवला का रहने वाला रेलवेकर्मी, बरेली स्टेडियम का एक खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

source-hindustan


Next Story