- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जिला बार संघ चुनाव में...
उत्तर प्रदेश
जिला बार संघ चुनाव में 2293 वोटों में से 1871 ने किया मतदान
Shantanu Roy
24 Dec 2022 10:39 AM GMT

x
बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ चुनाव में आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ, जिसमें कुल 2293 वोटो में से 1871 ने मतदान किया। कल (आज) शनिवार को मतगणना होगी। जिला बार संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार एडवोकेट, चुनाव अधिकारी आमोद कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, सत्येश्वर सिंह, ठा. नीरज कुमार, मनोज सोदाई, सुदेश कुमार व राजेश वर्मा एडवोकेट को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर बार के पूर्व अध्यक्ष रह चुके अनिल जिंदल सहित मुनेश चंद त्यागी व जितेंद्र शर्मा अध्यक्ष पद पर ताल ठोक रहे है।
जबकि महासचिव पद पर पूर्व में बार में पदाधिकारी रह चुके अनूप सिंह राठी, ओमकार सिंह तोमर, संजीव प्रधान व जितेंद्र कुमार ने अपनी दांवेदारी ठोकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह, मानवेंद्र कुमार जैन के अलावा विवेक त्यागी भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे है। कोषाध्यक्ष पद पर भी तीन दांवेदारों ने नामांकन कराया है इस पद के लिए ठा. संदीप पुण्डीर, शोसिंह के अलावा हाकिम अली भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में आ डटे है। सहसचिव पद पर कुल आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराने वालों में ठा. कुलदीपक कुमार, शिखा कौशिक, हरगोपाल सिंह, दीपक रानी, राजीव कुमार जैन, खुर्रम उस्मानी, तौसीन व शाहजेब ने भी अपना नामांकन कराया है। इनके अलावा सदस्य पद के लिए भी मतदान किया गया।
Next Story