उत्तर प्रदेश

18 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर किया बलात्कार

Admin4
4 Jan 2023 8:49 AM GMT
18 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर किया बलात्कार
x
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilbhit) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 18 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार (Rape) करने और उसे जहर (Poison) पीने के लिए मजबूर करने के आरोप में एक ही परिवार के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को निजी अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां वह जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के अनुसार, पीड़िता की मां ने कहा कि 1 जनवरी को उनकी बेटी किसी काम के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान कमल कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले 22 वर्षीय मुख्य आरोपी ने उसे अपने घर में खींच लिया, जहां उसने उसे पहले बुरी तरह से पीटा और फिर बलात्कार किया। पीड़िता की चीख सुनकर उसकी मां कुमार के घर पहुंची लेकिन उसके परिवार वालों ने अपराध छिपाने के लिए लड़की को जान से मारने की नीयत से जहर पिला दिया। जहर पिलाने के बाद में उन्होंने उसे अपने घर के बाहर फेंक दिया।
पीड़िता की मां ने लिखित शिकायत के साथ जहानाबाद थाने का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं इस मामले में एसएचओ प्रभास चंद्र ने कहा कि मुख्य आरोपी, उसके माता-पिता, छोटे भाई, बहन और दादी के साथ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 328 (किसी भी व्यक्ति को जहर देना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story