उत्तर प्रदेश

18 मुसलमानों ने यूपी की हिंसा के बाद अपनाया हिन्दू धर्म, जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसा से हुए थे आहात

Admin Delhi 1
11 Jun 2022 1:47 PM GMT
18 मुसलमानों ने यूपी की हिंसा के बाद अपनाया हिन्दू धर्म, जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसा से हुए थे आहात
x

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश में हिंसा की। जिससे आहत होकर मध्यप्रदेश में 18 मुसलमानों ने इस्लाम त्यागकर हिंदू धर्म स्वीकार किया है। इनका कहना है कि कट्टरपंथी इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। इसलिए नाता तोड़कर एक बार फिर सनातन धर्म में प्रवेश किया है। यह मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है। सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ सनातन धर्म अपनाया है। इन लोगों ने बताया कि कुछ पीढ़ियों पहले इनके पूर्वज हिंदू थे। मुगल काल में जबरन उन्हें इस्लाम कबूल करवाया गया था। लिहाजा, इस पीढ़ी के लोग घर वापसी कर रहे हैं।

18 मुस्लिमों ने हिन्दू धर्म अपनाया: दरअसल, कथित तौर पर पैगंबर का अपमान करने की बात कहकर कुछ उपद्रवियों ने शुक्रवार को हिंसा की थी। इसी बात से नाराज होकर रतलाम जिले में रहने वाले 18 मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दाढ़ी कटवा ली और महिलाओं ने अपने बुर्के में आग लगा दी। उसके बाद हिंदू धर्म अपना लिया। स्वामी आनंद गिरी महाराज की मौजूदगी में सभी ने हिंदू धर्म में प्रवेश किया है। इसके बाद परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह अब रामसिंह बन गए हैं। वहीं, उनकी पत्नी शबनम अब सरस्वती बन गई हैं।

महबूब अब प्यारेलाल बन गया और रुकसाना हो गई रूपवती: हिंदू धर्म में वापसी करने के बाद सभी ने गोमूत्र से स्नान किया। उसके बाद जनेऊ धारण किया है। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाए। उनके परिवार के सभी लोगों ने अपना नाम बदल लिया है। परिवार का एक सदस्य महबूब अब प्यारे लाल बन गया है। वहीं, घर की एक महिला रुकसाना अब रूपवती बन गई है।

पहले हिन्दू से मुस्लिम बने थे: नामकरण के बाद परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह उर्फ राम सिंह ने बताया कि वे घूम-घूमकर जड़ी-बूटियां बेचने का काम करते हैं। 2-3 पीढ़ी पहले उनके वंशज हिंदू धर्म छोड़कर मुसलमान बन गए थे, लेकिन उनके मन में लगातार कशमकश रहती थी। इस्लाम के बारे में जो बातें बताई जाती हैं, इसमें उसके पूरा उलट होता है। इंसानियत, देश से मोहब्बत जैसी बातें इसमें ढूंढने को भी नहीं मिलती हैं। पूरे परिवार में कई सालों से इसे लेकर अजीब सी बेचैनी बनी हुई थी। आप सभी ने एक बार फिर हिंदू धर्म अपना लिया है।

रामसिंह ने कहा- तलवार के दम पर पूर्वज बने मुसलमान: हिंदू धर्म में वापसी करने के बाद रामसिंह ने कहा, "कुछ पीढ़ियों पहले मुगलकाल में उनके वंशजों को तलवार के दम पर इस्लाम कबूल करवाया गया था। यह बात उनके दादा और परदादा उन्हें बताया करते थे। रामसिंह का कहना है कि उनके बुजुर्गों में भी इस बात को लेकर हमेशा मायूसी रहती थी। सभी लोग कहा करते थे कि हम एक जमाने में हिंदू थे। मुगलकाल में जबरन हमें मुसलमान बनाया गया है।" रामसिंह ने आगे कहा, "कट्टरपंथी इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। इसके मूल स्वरूप को बदला जा रहा है।"

Next Story