- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 23 साल की मैडम से 16...
उत्तर प्रदेश
23 साल की मैडम से 16 साल के छात्र को हुआ प्यार, दोनों फरार, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज
Admin4
17 Jan 2023 3:06 PM GMT

x
नोएडा। कहते है प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है नोएडा में। जहां एक ट्यूशन टीचर अपनी उम्र से छोटे नाबालिग छात्र को लेकर फरार हो गई है। अब छात्र के पिता परेशान हैं। उन्होंने पहले अपने बेटे को तलाश किया। जब पता नहीं चला तो मजबूर होकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर टीचर और स्टूडेंट की तलाश करनी शुरु कर दी है।
मामले में पुलिस ने बताया कि युवती के पास किशोर लगभग 6 महीने पहले ट्यूशन पढ़ने जाता था। जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। ट्यूशन पढ़ाने वाली मैडम की उम्र 22 साल है। लड़के की उम्र 16 साल है। अब छात्र के पिता ने टीचर के खिलाफ सेक्टर-113 के पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं मामले में सेक्टर-113 के थाना इंचार्ज प्रमोद प्रजापति ने बताया कि उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 16 साल का बेटा उसी कॉलोनी में रहने वाली आयशा के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था। जहां पर आयशा को उनके बेटे से प्यार हो गया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला टीचर छात्र से प्यार करती है। दोनों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।
मामले में छात्र के पिता विजय शुक्ला का कहना है कि उनका बेटा 15 जनवरी की दोपहर को अपनी चाची के घर पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से नहीं आया। उसके दोनों फोन नंबर भी बंद जा रहे है। उनका आरोप कि ट्यूशन टीचर उनके बेटे को अगवा करके फरार हो गई है। विजय शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Admin4
Next Story