उत्तर प्रदेश

16 साल की लड़की बंदरों से डरकर छत से गिरी, हुई मौत

Admin Delhi 1
3 Aug 2022 4:54 PM IST
16 साल की लड़की बंदरों से डरकर छत से गिरी, हुई मौत
x

बागपत न्यूज़: डूडा की कालोनी में मंगलवार की देर शाम छत से कपड़े लेने गई किशोरी पर बंदरों ने हमला बोल दिया। जिससे वह छत से गिर गई और उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, लोगों ने शिकायत के बावजूद बंदरों को न पकड़वाए जाने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका के खिलाफ हंगामा किया।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित: बिजरौल रोड डूडा कालोनी निवासी सुभाष की पुत्री शीतल (16) मकान की छत पर सूख रहे कपड़ों को उतारने के लिए गई थी। अचानक वहां पर आए बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। वह उनसे बचकर भागने लगी तो छत से गिरकर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उसे शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बंदरों को पकड़वाने की मांग की: उधर लोगों ने शिकायतों के बावजूद बंदरों को न पकड़ने पर नगरपालिका के खिलाफ हंगामा किया। लोगों का कहना है कि नगर में बंदर हिंसक होते जा रहे हैं। आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। लोगों ने नगर पालिका से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।

Next Story