- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 155 मेधावियों को...
उत्तर प्रदेश
155 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक, दीक्षा समारोह की तैयारियां शुरू
Admin4
2 Nov 2022 12:00 PM GMT

x
मेरठ। सीसीएसयू के 34वें दीक्षा समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष अभी तक पूरे परिणाम जारी नहीं हुए हैं लेकिन विश्वविद्यालय के अनुसार अब तक के परिणाम के अनुसार संभवत: 155 मेधावी विद्यार्थियों को इस वर्ष स्वर्ण प्रदान किया जाएगा। यह संघ घट-बढ़ भी सकती है। दीक्षा समारोह के पहले तीन दिनों तक दीक्षोत्सव होगा। चौथे दिन यानी 15 दिसंबर को दीक्षा समारोह भी दो सत्र में किया जाएगा। पहले सत्र में कुलाधिपति स्वर्ण पदक, डा. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक सहित अन्य स्वर्ण पदक दिए जाएंगे और सीसीएसयू स्मृति प्रतिभा पुरस्कार भी प्रथम सत्र में ही दिया जाएगा। वहीं दूसरे सत्र में कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन को मिले कुछ पाठ्यक्रमों में नए पदों पर कार्य परिषद में सहमति बनीं तो पदकों की संख्या जरूर बढ़ेगी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जल्द से जल्द जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक पदक विजेताओं की सूची जारी की जा सके।

Admin4
Next Story