- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मादक पदार्थों की...
उत्तर प्रदेश
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों की 15.37 लाख की संपत्ति कुर्क
Admin4
28 Oct 2022 6:12 PM GMT

x
बांदा। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गई 15 करोड़ 37 लाख की सम्पत्ति कुर्क कर ली। दोनों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई।
पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम खप्टिहाकलां निवासी संजय सिंह उर्फ तन्नु सिंह पुत्र जगदीश सिंह व महेश चौरसिया पुत्र चुनबाद पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही को अंजाम दिया। इन दोनों अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने अवैध पदार्थों की तस्करी करके संपत्ति अर्जित की। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी पैलानी, क्षेत्राधिकारी सदर गवेन्द्र पाल गौतम, प्रभारी निरीक्षक तिन्दवारी व थानाध्यक्ष पैलानी ने क्षेत्र के इन दोनों अभियुक्तों की अवैध मादक पदार्थो की बिक्री से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति को जब्त कर लिया।
दोनों अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट, उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस के अनुसार संजय सिंह उर्फ तन्नु सिंह ने ग्राम रामपुर थाना जसपुरा में गाटा संख्या 1549 पर जमीन खरीदकर अर्धनिर्मित मकान कीमत तकरीबन 10 करोड़ 62 लाख रुपये व 1 स्विफ्ट डिजायर कार कीमत लगभग 4 लाख रुपये और महेश चौरसिया की 1 अदद पल्सर मोटरसाइकिल कीमत लगभग 75 हजार रुपये को जब्त कर लिया गया।

Admin4
Next Story