उत्तर प्रदेश

15 साल की किशोरी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
12 Sept 2022 1:02 PM IST
15 साल की किशोरी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप, जानिए पूरी खबर
x

आगरा क्राइम न्यूज़: आगरा में एक 15 साल साल की किशोरी ने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। किशोरी का पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। युवती ने अपनी मां को पिता की करतूत के बारे में जानकारी दी। यह पूरा मामला शमसाबाद क्षेत्र का है। रविवार को मां के साथ किशोरी थाने पहुंची। महिला ने आदमी की घिनौनी हरकतों के बारे में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

किशोरी ने रो-रोकर घटना की जानकारी दी: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वह सो रही थी, तभी पिता ने पहले छेड़खानी की। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसने किसी से कुछ नहीं बताने की हिदायत भी दी। सुबह पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही मां के होश उड़ गए। मां बेटी को लेकर थाने पहुंची। जहां किशोरी ने रो-रोकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया।

कक्षा 7वीं की छात्रा: थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी कक्षा 7वीं की छात्रा है।

Next Story