उत्तर प्रदेश

Varanasi में 15 नए बारात घरों का निर्माण कराया जाएगा

Admindelhi1
29 Aug 2024 5:03 PM IST
Varanasi में 15 नए बारात घरों का निर्माण कराया जाएगा
x
पावर ग्रिड देगा बजट

वाराणसी: जिले में 15 नए बारात घरों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 14 छोटे और 1 बड़ा बारात घर बनाया जाएगा। इसके लिए पारव ग्रिड से बजट लिया जाएगा। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देशन में सीडीओ और परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

काशी विद्यापीठ और आराजी लाइन ब्लाक में बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। एक साल में निर्माण पूरा करने की योजना है। बारात घर के निर्माण से लोगों को सहूलियत होगी। बारात घर में गांव व मोहल्ले के लोग सार्वजनिक आयोजन कर सकेंगे।

Next Story