- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 15-20 हमलावरों ने...
उत्तर प्रदेश
15-20 हमलावरों ने मिलकर पूर्व सैनिक परिवार को पीटा, घटना का वीडियो वायरल
Saba Naaz
29 Jun 2025 3:27 PM IST

x
Meerut मेरठ : कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम के पीछे सुरेंद्र एंक्लेव कॉलोनी में पूर्व सैन्यकर्मी संदीप कुमार के परिवार पर लोहे की रॉड व लाठी- डंडों से जानलेवा हमला किया गया।
हमले में पिता- पुत्र चोट लगने से घायल हो गए। पीड़ित ने हमलावरों पर दो चेन व एक मोबाइल लूट का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है। खतौली के रायपुर नंगली गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं।
वर्तमान में पत्नी वर्षा देवी, बेटे भानू प्रताप, दो बेटियों संग सुरेंद्र एंक्लेव कालोनी में रह रहे हैं। पूर्व सैन्य कर्मी ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मकान के सामने शुक्रवार रात गणपति विहार कालोनी निवासी कृष व एक अन्य कार से स्टंट कर रहे थे। पूर्व सैन्यकर्मी के परिवार ने विरोध जताया था। जिसको लेकर आरोपियों की पीड़ित परिवार से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया।
आरोप है कि लोहे की रॉड व लाठी डंडों से पीड़ित परिवार पर हमला किया। पिता- पुत्र चोट लगने से लहूलुहान हो गए। इसी बीच एक युवक ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनुज, कृष, लकी, अक्कू पंडित, केके और 15-20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगी हुई है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsहमलावरोंसैनिकपरिवारRaiderssoldiersfamiliesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





