उत्तर प्रदेश

13 साल की लड़की को अगवा कर कई दिन किया दुष्कर्म, लखीमपुर के युवक पर आरोप

Tara Tandi
20 Aug 2023 10:18 AM GMT
13 साल की लड़की को अगवा कर कई दिन किया दुष्कर्म, लखीमपुर के युवक पर आरोप
x
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित किशोरी ने जब निकाह करने को कहा तो उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 18 मई को गांव के ही धार्मिक स्थल पर गई थी। वहां से लखीमपुर खीरी के गांव धर्मापुर का एक युवक उसे अगवा कर ले गया। उसने किशोरी को पलिया और निघासन में किराये पर कमरा लेकर रखा और कई दिन दुष्कर्म किया। किशोरी ने बदनामी का वास्ता देकर निकाह करने को कहा तो आरोपी ने उसकी पिटाई की।
किशोरी की मां का आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी युवक की मां किशोरी को गांव को बाहर छोड़ गई। घर आकर किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शादी का झांसा देकर दो साल किया दुष्कर्म
दूसरे मामले में बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि आरोपी बृजेश की बहन की शादी उसके घर के पड़ोस में हुई है। इससे बृजेश का उसके घर आना-जाना था।
इसी दौरान बृजेश ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। इसके बाद वह दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी बृजेश के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Next Story