उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत सदस्य की कोठी के ताले तोड़कर 13 लाख की चोरी, आरोपी फरार

Kunti Dhruw
15 Nov 2021 6:56 PM GMT
जिला पंचायत सदस्य की कोठी के ताले तोड़कर 13 लाख की चोरी, आरोपी फरार
x
बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश। ताजगंज स्थित गांव रजरई मार्ग स्थित कैलाश रेजीडेंसी में चोरों ने मैनपुरी स्थित किशनी के वार्ड नंबर एक से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह की नई कोठी को निशाना बनाया। चोर पांच लाख के जेवरात, 6.5 लाख रुपये सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन चोरों के बारे में सुराग नहीं लग सका।

किशनी, मैनपुरी निवासी शुभम सिंह ने बताया कि एक साल पहले कैलाश रेजीडेंसी में एक कोठी बनवाई थी। दो महीने पहले गृह प्रवेश किया था। घर में सामान रखा हुआ था। दस नवंबर को घर आए थे। दूसरे दिन किशनी चले गए। सोमवार को फिर घर आए। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर गए तो बाकी कमरों के भी ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। अलमारी का लॉकर टूटा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की।
शुभम सिंह ने बताया कि चोर दो एलईडी, पांच लाख रुपये सोने के जेवरात, 6.5 लाख रुपये कैश, इनवर्टर-बैटरी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। कुल 13 लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि सामने ही गेट बंद कालोनी है। वहां गार्ड भी रहता है। इसके बावजूद चोरी कैसे हो गई। आशंका है कि चोरों ने रेकी करके वारदात की है। पुलिस आसपास कालोनी में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। कालोनी के लोगों ने रात में कुछ लोगों को भागकर जाते हुए देखा।
Next Story