- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोली लगने से 12 साल के...

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना इलाके के गांव टिकरी कला में बुधवार की देर रात दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 12 साल के जय किशन पुत्र अवनीश की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दो गुटों में विवाद के फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में 12 साल के लड़के की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना इलाके के गांव टिकरी कला में बुधवार की देर रात दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 12 साल के जय किशन पुत्र अवनीश की गोली लगने से मौत हो गई।
गोलीबारी में पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।