उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से 150 यात्रियों के साथ शुरू हुई 12 दिन की धार्मिक यात्रा

Saba Naaz
30 Jun 2025 11:23 AM IST
गोरखपुर से 150 यात्रियों के साथ शुरू हुई 12 दिन की धार्मिक यात्रा
x
Gorakhpur गोरखपुर : सोमवार की सुबग भारत गौरव ट्रेन 150 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। आईआरसीटीसी इन यात्रियों को सात ज्योतिर्लिंग और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगा। सोमवार को प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन रवाना हुई। आईआरसीटीसी की तरफ से सभी यात्रियों की स्वागत किया गया।
देश के सात ज्योतिर्लिंग और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन सोमवार को रवाना हो गई। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से चलाई जा रही ट्रेन गोरखपुर से सुबह नौ बजे चली, जो 12 दिनों की यात्रा कराने के बाद ट्रेन 11 जुलाई को लौटेगी।
ट्रेन में स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। कुल 620 बर्थ में 359 बुक हो चुकी है, इसमें एसी श्रेणी की सभी सीटें बुक हो गई हैं। ट्रेन जिन स्टेशनों से होकर गुजरेगी, अगर कोई यात्री वहां से सफर करना चाहेगा तो उसका टिकट ट्रेन में भी बन जाएगा। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने व उतरने के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) तथा ललितपुर स्टेशनों पर सुविधा दी गई है।
यात्रा के लिए लखनऊ, गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय से अथवा बेवसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकता है। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा पेंट्रीकार के 01 कोच समेत कुल 14 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। 00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 30 जून को गोरखपुर से सुबह 9:00 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना हुई।
दूसरे दिन एक जुलाई को उज्जैन, दो जुलाई को उज्जैन से चलेगी और तीन जुलाई को द्वारका में, चार जुलाई को द्वारका से छूटकर पांच जुलाई को वेरावल से चलकर नासिक में हाल्ट करेगी। नासिक से सात जुलाई छूटकर खदकी में और आठ जुलाई को खदकी से वापसी यात्रा के लिए चलेगी। 11 जुलाई को गोरखपुर शाम 6:40 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।
Next Story