- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- इंचौली में जहर देकर 12...
उत्तर प्रदेश
इंचौली में जहर देकर 12 पशुओं की हत्या, एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ा
Saba Naaz
29 Jun 2025 6:41 PM IST

x
Inchouli इंचौली : इंचौली क्षेत्र के आठ गांवों में जहरखुरानी गैंग ने इंजेक्शन देकर एक दर्जन पशुओं को मार डाला। साधारणपुर गांव में मरे पशु को गाड़ी से उठाने आए दो युवकों पर ग्रामीणों को शक हुआ।
एक युवक भाग गया। फरमान को पकड़कर पीटा तो पूरा सच उगल दिया। तीन घंटे जमकर हंगामा हुआ। पुलिस किसी तरह आरोपी को छुड़ाकर ले गई। पिछले तीन दिनों में इंचौली थाना क्षेत्र के गांव फिटकरी, कुनकुरा, नंगला शेखू, इंचौली, तोफापुर, मैथना सहित आठ गांवों में मवेशियों की मौत हो रही थी। शनिवार शाम से रात तक करीब पांच और पशुओं की मौत हो गई। रविवार सुबह साधारणपुर गांव में मरी हुई भैंस को पिकअप गाड़ी से उठाने फरमान और उसका साथी पहुंचे।
वहां ग्रामीणों को शक हुआ और पूछताछ की, तो एक युवक भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि एक युवक फरमान को पकड़कर पीटा तो उसने सच उगलना शुरू कर दिया। उसने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर वह मवेशियों को जहर के इंजेक्शन लगाते थे। कुछ घंटों में पशु की मौत हो जाती थी। वे मेरे हुए मवेशियों को भावनपुर के हसनपुर में तालाब के पास ले जाकर काट देते थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि मरे हुए मवेशियों का मांस होटलों पर सप्लाई किया जा रहा था। ग्रामीणों ने फरमान को पानी पिलाया और फिर पीटना शुरू कर दिया। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर इंचौली थाने से एसआई तीरथ सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को सौंपने से मना कर दिया। मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे और कहा कि हमें पशुओं का मुआवजा चाहिए। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा।
Tagsइंचौलीजहरपशुओंहत्याInchoulipoisonanimalsmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





