- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj में बिजली का...
उत्तर प्रदेश
Kasganj में बिजली का करंट लगने से 11 साल के बच्चे की मौत
Tara Tandi
25 May 2025 7:23 PM IST

x
Kasganj कासगंज । अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव लखमीपुर खुशकरी में एक बालक की विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बालक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
गांव लखमीपुर खुशकारी निवासी सुरेश का 11 वर्षीय पुत्र राज घर में रविवार की दोपहर तीन बजे खेल रहा था। अचानक उसका हाथ बिजली के बोर्ड में छू गया, जिसमें करंट होने से वह गंभीर घायल हो गया। जब परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में देखा तो उसे अमांपुर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी होती ही कोहराम मच गया। उनका रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को लेकर चले गए।
TagsKasganj बिजलीकरंट लगने11 साल बच्चे मौतKasganj electricityelectric shock11 year old child diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





