उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 11 हजार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल होंगे शुरू

Admin Delhi 1
17 Feb 2023 2:42 PM GMT
प्रदेश में 11 हजार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल होंगे शुरू
x

जयपुर: प्रदेश में 1623 इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हैं, जिनमें 3.35 लाख छात्र अध्ययनरत हैं। राज्य सरकार ने बजट में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 11 हजार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करने की घोषणा और की है। शिक्षक संगठनों ने सरकार से अपील की है कि नए सिरे से शुरू हो, हिंदी मीडियम स्कूलों को कन्वर्ट ना किया जाए, क्योंकि इससे हिंदी मीडियम के छात्र ड्रॉप आउट हो जाते हैं। उन्होंने इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षक भर्ती की भी मांग की है। दरअसल, बीते चार सालों में राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में 33, 2020 में 172, 2021 में 786 और 2022 में 661 स्कूल शुरू किए, लेकिन इन स्कूलों के सफल संचालन के लिए 10 हजार शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई। हालांकि अब इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों को कांट्रेक्चुअल हायरिंग सिविल कोर्ट रूल्स 2022 के तहत भरा जा रहा है। इनमें लेवल-1 के 7140 और लेवल-2 के अंग्रेजी, गणित के 2572 कुल 9712 पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं।

छात्रों का चयन लॉटरी के जरिए: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक 30 और कक्षा 6 से 8 तक 35 सीट पर एडमिशन होते हैं। हालांकि इन स्कूलों में आवेदन करने वालों की संख्या सीट से कई गुना ज्यादा रहती है। ऐसे में छात्रों का चयन लॉटरी के जरिए किया जाता रहा है।

शिक्षकों की यह है मांग: शिक्षक नेता विपिन प्रकाश शर्मा और अंजनी शर्मा ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलने से जो गरीब और वंचित वर्ग के बच्चे हैं, वो इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ सकेंगे। जो छात्र शहरों में नहीं पढ़ पाते थे, उन्हें भी अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।

Next Story