उत्तर प्रदेश

शत-प्रतिशत बसों को आन रोड किया जाए: परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह

Admin Delhi 1
13 March 2023 2:45 PM GMT
शत-प्रतिशत बसों को आन रोड किया जाए: परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह
x

लखनऊ: प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने होली के अवसर पर 03 मार्च से 13 मार्च, 2023 की प्रात: काल तक सभी दिवसों में सोमवार को परिवहन निगम द्वारा उत्कृष्ट दैनिक आय 32.98 करोड़ अर्जित करने पर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, सहारनपुर और लखनऊ सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले क्षेत्र रहे। इन क्षेत्रों द्वारा सम्मिलित रुप से 10 करोड़ रुपए से अधिक की आय अर्जित की गयी।

उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों द्वारा दि0 12 मार्च और 13 मार्च की सुबह 8.00 बजे तक 25.51 लाख यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी गयी। गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा एवं सहारनपुर द्वारा विशेष रूप से उत्कृष्ट आय अर्जित की गई। उन्होंने साथ ही निर्देश दिये कि इस तरह के कार्य सामान्य दिवसों में भी किया जाय। शत-प्रतिशत बसों को आन रोड किया जाय।

बताया कि नई बसों को बस बेड़े में जोड़ा जा रहा है, जिससे कि यात्रियों को सुगम एवम सुविधाजनक यात्रा प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में परिवहन निगम को 115 नये बसें मुहैया कराई गई हैं। राजधानी लखनऊ को राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा से सभी जनपदों से जोड़ा जा चुका है। साथ ही 39 साधारण बसें आवश्यकतानुसार विभिन्न डिपोज में लगाई गई है।

Next Story