- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फोन रिसीव न करने पर 10...
फोन रिसीव न करने पर 10 SO और 18 दारोगा फेल, SP ने मांगा स्पष्टीकरण

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में पुलिस की जवाबदेही और जनता से संपर्क व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। थाना स्तर पर तैनात पुलिस अधिकारियों द्वारा CUG नंबरों पर कॉल रिसीव न करने की शिकायतों के बाद हुई जांच में कई अधिकारी फेल पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जनता की सुविधा के लिए सरकार की ओर से थाना प्रभारी (एसओ) और चौकी प्रभारियों को एक नहीं बल्कि दो CUG मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए थे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोग सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। इसके बावजूद लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जांच के आदेश दिए। इस पर सीओ प्रगति यादव ने फोन रिसीव करने की एक औचक जांच की। जांच के दौरान 10 एसओ और 18 दारोगा कॉल रिसीव करने में विफल रहे। कई के मोबाइल नंबर बंद मिले, जबकि कुछ के फोन बजते रहे लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई।
रिपोर्ट सामने आने के बाद एसपी ने संबंधित सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है और मामले को अनुशासनहीनता के रूप में देखा जा रहा है।
इससे पहले भी आम लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पुलिस अधिकारियों से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए विभाग ने कई बार नेटवर्क समस्या के नाम पर अतिरिक्त सिम और CUG नंबर भी उपलब्ध कराए थे, ताकि संपर्क व्यवस्था मजबूत हो सके।
उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है, लेकिन यदि अधिकारी इसमें लापरवाही बरतते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और सभी संबंधित अधिकारियों के जवाब का इंतजार किया जा रहा है।





