उत्तर प्रदेश

बैंक लॉकर से गायब हुए 10 लाख के जेवर, हैरान रह गए पूर्व अफसर, जानिए क्या है पूरा मामला

Kajal Dubey
7 Sep 2022 11:50 AM GMT
बैंक लॉकर से गायब हुए 10 लाख के जेवर, हैरान रह गए पूर्व अफसर, जानिए क्या है पूरा मामला
x
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर (ताजनगरी) में एक बैंक की शाखा से 10 लाख रुपये के जेवर गायब हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर (ताजनगरी) में एक बैंक की शाखा से 10 लाख रुपये के जेवर गायब हो गए हैं। इसकी जानकारी लॉकर धारक पूर्व अफसर को हुई तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, लॉकर धारक वेद प्रकाश जैन अपनी पत्नी का नाम लॉकर से जुड़वाने बैंक पहुंचे थे। वहां पता चला कि उनके लॉकर से जेवर गायब कर दिए गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।
मारुति एस्टेट जगदीशपुरा के रहने वाले वेद प्रकाश जैन (82) ने अगस्त 2022 को लॉकर लिया था। उन्होंने बताया कि वह आखरी बार 11 दिसंबर 2021 को लॉकर को संचालित कर के गए थे। उस समय भी लॉकर में जेवरात थे। लेकिन बीती 17 अगस्त को वे पत्नी के साथ बैंक पहुंचे और लॉकर में पत्नी का नाम जुड़वाने की बात कही। इसी दौरान लॉकर से जेवर गायब होने का पता चला। वेद प्रकाश का कहना है कि, लॉकर में उनके पुश्तैनी जेवर रखे थे।
कर्मचारी और मैनेजर पर जताया शक
पीड़ित परिवार ने बैंक मैनेजर और कर्मचारी पर जेवर गायब करने का शक जताया है। उन्होंने पुलिस थाने में मामले की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने भी इस मामले में पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, मामले की शुरू से जांच की जाएगी। जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि, जेवर चोरी करने वाले कौन हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार और बैंक के कर्मचारियों से इस मामले में पूरी जानकारी ली है।
प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं वेद प्रकाश
पुलिस के अनुसार वेद प्रकाश जैन एमईएस के प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। इस बैंक में उनका सीसी-189 संख्या से लॉकर संचालित है। वे 17 अगस्त को अपनी पत्नी ममता को बैंक लेकर पहुंचे थे। उन्हें अपनी पत्नी का नाम लॉकर से जुड़वाना था। लेकिन लॉकर खोल कर देखा तो वहां से जेवर गायब मिले। सवाल उठ रहा है कि, बैंक कर्मचारी के अलावा लॉकर से जेवरात कौन ले जा सकता है। ऐसे में पीड़ित परिवार का शक कर्मचारी या बैंक मैनेजर पर ही जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी का चेहरा सामने आ सकेगा।


न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Next Story