- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा हाट में 10...
उत्तर प्रदेश
नोएडा हाट में 10 दिवसीय 'यूपी ट्रेड शो : स्वदेशी मेला 2025' शुरू, मंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया शुभारंभ
SHIDDHANT
10 Oct 2025 9:19 PM IST

x
Noida नोएडा : सेक्टर-33ए में बड़े ही उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ 10 दिवसीय 'यूपी ट्रेड शो : स्वदेशी मेला 2025' का शुभारंभ किया गया। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर आयोजित यह मेला प्रदेश के शिल्पियों, कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया।मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह मेला 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ये महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी हैं और अपने कौशल से अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने मेले में लगाए गए लगभग 100 ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) स्टॉल का निरीक्षण किया और शिल्पकारों तथा उद्यमियों से संवाद स्थापित किया। रेडीमेड गारमेंट्स, टेक्सटाइल, माटी कला, लकड़ी शिल्प, हथकरघा एवं घरेलू उत्पादों के आकर्षक प्रदर्शन को देखकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के कारीगर अपने हुनर से वैश्विक पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। इस अवसर पर ओडीओपी और टूल किट योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सामग्री भी वितरित की गई।
मेले में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में स्वदेशी उत्पादों की खरीद पर जीएसटी में रियायतें दी जा रही हैं। साथ ही लाइव डेमो, शिल्प कार्यशालाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मेले की रौनक को बढ़ा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह मेला 18 अक्टूबर तक आमजन के लिए खुला रहेगा और नागरिक अधिक से अधिक संख्या में आकर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें।इस अवसर पर एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tagsनोएडा हाटयूपी ट्रेड शो 2025स्वदेशी मेलाशिल्पकारकारीगरस्थानीय उद्यमीडॉ. सोमेंद्र तोमरवोकल फॉर लोकलआत्मनिर्भर भारतओडीओपी स्टॉलरेडीमेड गारमेंट्सटेक्सटाइलमाटी कलाहथकरघाटूल किट योजनाजीएसटी रियायतलाइव डेमोशिल्प कार्यशालासांस्कृतिक कार्यक्रमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





