उत्तर प्रदेश

लव मैरिज के चलते 1 की हत्या

jantaserishta.com
27 April 2022 8:02 AM IST
लव मैरिज के चलते 1 की हत्या
x
हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हॉरर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शहर कोतवाली क्षेत्र में लव मैरिज से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर नवविवाहित दंपत्ति को गोली मार दी. घटना में जहां दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं दूल्हे के अलावा दो अन्य परिजन घायल हुए हैं. घायलों को मैनपुरी जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं. मामला पुरोहिताना मोहल्ला का है. यहां रहने वाले प्रेमपाल गोस्वामी के बेटे करण ने फर्रुखाबाद के कायमगंज की रहने वाली कोमल के साथ 20 अप्रैल को शादी की थी.
कोमल और करन का प्रेम प्रसंग बीते एक साल से चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. करन के घर वाले तो इस शादी के लिए राजी थे. लेकिन इस कोमल के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे. फिर भी कोमल की मां ने अपनी बेटी की शादी करवा दी.
कोमल अपने ससुराल पुरोहिताना मोहल्ला में रह रही थी. लेकिन अचानक से मंगलवार को कोमल के भाई और चाचा कुछ लोगों के साथ कोमल के ससुराल आ धमके. उन्होंने घर में घुसते ही कोमल और करन को गोली मार दी. जब करन के घर वाले बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने तमंचे से हमला करके उन्हें भी घायल कर दिया. फिर मौके से फरार हो गए.
घटना में जहां कोमल की मौके पर ही मौत हो गई तो वही पति करन, उसकी मां पिंकी और भाई रॉकी घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तो वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story