उत्तर प्रदेश

1 की मौत... 5 गंभीर घायल, आमने-सामने 2 कारों में भिड़ंत

Admin4
21 July 2022 11:44 AM GMT
1 की मौत... 5 गंभीर घायल, आमने-सामने 2 कारों में भिड़ंत
x

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में एनएच-91 पर तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, एनएच-91 स्थित खेड़ा गांव के पास वैगनआर कार और स्विफ्ट कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटवाया और जाम को खुलवाया। मृतक की पहचान पुलिस ने सलेमपुर निवासी बृजमोहन के रूप में की है। बृजमोहन कार में सवार होकर दिल्ली से सलेमपुर अपने घर लौट रहे थे।

सिकंदराबाद थाना प्रभारी का कहना है कि वीर खेड़ा गांव के पास 2 कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। हादसे में एक की मौत हुई है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में दो मृतक के दोस्त है। दूसरी कार सवार में 3 लोग सवार थे, जो घायल हुए हैं।


Next Story