उत्तर प्रदेश

झांसी जेल में बंद दीप नारायण यादव से मिलने जाएंगे SP अध्यक्ष अखिलेश यादव

Shantanu Roy
26 Dec 2022 10:37 AM GMT
झांसी जेल में बंद दीप नारायण यादव से मिलने जाएंगे SP अध्यक्ष अखिलेश यादव
x
बड़ी खबर
झांसी। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झांसी जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह उनके घर जाकर परिवार वालों को सांत्वना देगें। बाद में अखिलेश यादव झांसी सदर सीट से सपा प्रत्याशी रहे सीताराम कुशवाहा से मुलाकात करने जाएंगे। आइये जानें क्यों इतने खास है दीप नारायण यादव कि अखिलेश यादव उनसे मुलाकात करने के लिए जेल जा रहे हैं?
जानिए कौन है दीप नारायण यादव?
दीप नारायण यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी के ब्लॉक मोंठ ग्राम बुड़ावली में 21 जुलाई 1969 को हुआ। दीप नारायण का उपनाम दीपक दद्दा है। दीप नारायण ने झांसी से ही स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने झांसी के ही बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की और यहीं से ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी की। इसी कड़ी में 1986 में दीप नारायण बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के सबसे कम उम्र के छात्र संघ अध्यक्ष बने। छात्र संघ के शपथ ग्रहण के लिए दीप नारायण यादव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बुलाया था। तभी से दीप नारायण समाजवादी पार्टी की राजनीति में शामिल हो गए।PunjabKesari
2007 के विधानसभा चुनाव में पहली बार बने विधायक
इसके बाद 1996 में दीप नारायण यादव को लोहिया वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, 1998 में दीप नारायण ने मध्यप्रदेश के निवाड़ी सीट से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। जिसके कुछ साल बाद उन्हें लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, 2007 के विधानसभा चुनाव में दीप नारायण यादव पहली बार गरौठा से विधायक बने। इसके बाद दीप नारायण 2009 में मध्यप्रदेश से समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चुने गए। वहीं, 2012 में भी वह गरौठा सीट से ही समाजवादी पार्टी के विधायक रहे। दरअसल दीप नारायण यादव ने राजनीति की शुरुआत मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में की और धीरे-धीरे वह अखिलेश यादव के बेहद करीबी नेताओं में से एक बन गए।
Next Story