
x
सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ नहीं होगा और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते मास्को से बाहर रहने के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे
सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ नहीं होगा और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते मास्को से बाहर रहने के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे। बता दें कि पुतिन ने गोर्बाचेव के निधन के करीब 15 घंटे बाद संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने गुरुवार को सेंट्रल क्लिनिकल हास्पिटल जाकर गोर्बाचोव को श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति गोर्बाचेव का बुधवार को निधन हो गया था। गोर्बाचेव को सोवियत संघ के विघटन का प्रमुख जिम्मेदार माना जाता है। पुतिन भी सोवियत संघ के विघटन को 20वीं सदी की सबसे बड़ी घटना मानते है। इसी कारण गोर्बाचोव के अंतिम संस्कार को पूर्ण राजकीय सम्मान का दर्जा नहीं दिया जाएगा।
राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, गोर्बाचौव की अंत्येष्टि में राजकीय सम्मान का तत्व रहेगा और कार्यक्रम को पूर्ण कराने में सरकार मदद करेगी। जबकि गोर्बाचोव को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर करने वाले और पुतिन को अपना उत्तराधिकारी बनाने वाले रूस के पहले राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन का 2007 में निधन होने पर पुतिन ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया था।
खबर है कि गोर्बाचोव को उसी ग्रांड हाल में दफनाया जाएगा जहां पर सोवियत क्रांति के प्रणेता व्लादिमीर लेनिन, द्वितीय विश्वयुद्ध में विजयी रहे जोसेफ स्टालिन और लंबे समय राष्ट्रपति रहे लियोनिद ब्रेझनेव के पार्थिव शरीर दफन हैं।

Rani Sahu
Next Story