- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- धारदार हथियार से 90...
उत्तर प्रदेश
धारदार हथियार से 90 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Rani Sahu
2 Sep 2022 8:30 AM GMT

x
थाना ठठिया के करसाह गांव में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई
कन्नौज। थाना ठठिया के करसाह गांव में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह वह खेत गए थे जहाँ उनका रक्तरंजित शव मिला। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार करसाह निवासी गिरधारी लाल (90) उर्फ बाबा नन्दगिरि शुक्रवार को अपने खेत ओर गए थे। करीब 11 बजे वहां पहुंचे लोगों ने उनका खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। बताया गया कि बुजुर्ग अविवाहित थे और उनके पास 12 बीघे जमीन थी।
कुछ जमीन भतीजो के नाम कर रखी थी। जानकारी होते ही मौके पर थानाध्यक्ष पीएन बाजपेयी, सीओ दीपक दुवे ने पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। एएसपी भी पहुंच गए। घटना का कारण पता नही चल सका है।
Next Story