उत्तर प्रदेश

युवक को पेड़ से बांधकर 'जय श्री राम' के नारे लगाने को किया मजबूर

mukeshwari
18 Jun 2023 12:29 PM GMT
युवक को पेड़ से बांधकर जय श्री राम के नारे लगाने को किया मजबूर
x

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कुछ लोगों ने 23 साल के एक मुस्लिम युवक को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने युवक को 'जय श्री राम' के नारे लगाने को मजबूर किया और उसका सिर भी मुंडवा दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि चोरी के शक में मुस्लिम युवक को इन लोगों ने पकड़ा था। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 13 जून को जिले के काकोद पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और घटना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए व्यक्ति के पिता की शिकायत स्वीकार की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पीड़ित की पहचान दिहाड़ी मजदूर साहिल के रूप में हुई है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story