उत्तर प्रदेश

वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल ,पुलिस ने मामला किया दर्ज

Admin4
16 Aug 2022 12:20 PM GMT
वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल ,पुलिस ने मामला किया दर्ज
x

आगरा में न्यू आगरा थाने के पीछे स्थित एलआईसी ऑफीसर कालोनी में शनिवार की शाम हंगामा हो गया। कालोनी में तैनात गार्ड ने सड़क के कुत्तों को भगा दिया। यह बात एक महिला को नागवार गुजरी। वह गार्ड से उलझ गई। गाली-गलौज हो गई। महिला ने डंडे से गार्ड को धुन डाला।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सदर क्षेत्र निवासी अखिलेश सिंह सिक्योरिटी गार्ड है। भूतपूर्व सैनिक है। एलआईसी ऑफीसर कालोनी में तैनात है। कालोनी में सड़क के कुत्ते घुस आते हैं। गंदगी कर जाते हैं। गार्ड ने उन्हें भगा दिया। इलाके में रहने वाली दो महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। एक ज्यादा गुस्से में थी। उसका गार्ड से विवाद हो गया। थाने चलने की धमकी देने लगी। गार्ड से गाली-गलौज करने लगी। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जिसमें महिला गार्ड को डंडे से पीट रही है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया है। गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा विजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिला न्यू आगरा कालोनी की निवासी है। महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवाद का वीडियो एलआईसी ऑफीसर कालोनी में रहने वाले किसी व्यक्ति ने बनाया था। वीडियो में महिला के तेवर देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

महिला खुद गाली दे रही थी। जब वह गार्ड को पीट रही थी तब उसके साथ आई दूसरी महिला उसे रोक रही थी। सिक्योरिटी गार्ड अखिलेश सिंह ने बताया कि मैं आवारा कुत्तों को भगा रहा था। तभी कुछ महिलाएं आ गईं। मेरे साथ अभद्रता करने लगीं। उन महिलाओं ने एक अन्य महिला को बुला लिया। उसके हाथ में डंडा था। उसने मुझे मारना शुरू कर दिया। मैंने अपना बचाव भी किया, लेकिन वह गाली देती रहीं। मैंने उनसे कहा कि मैं पूर्व सैन्यकर्मी हूं, लेकिन वह नहीं मानीं। इस मामले में मैंने मुकदमा दर्ज कराया है।

Next Story