उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: घर में सो रही महिला पर प्रेमी ने चाकू से किया हमला

Suhani Malik
4 Aug 2022 6:32 AM GMT
उत्तर प्रदेश: घर में सो रही महिला पर प्रेमी ने चाकू से किया हमला
x

ब्रेकिंग घटना: घटना मिलक थाना क्षेत्र के खाता चिंतामन गांव की है। आरोपी ने चाकू से महिला पर कई वार किए। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान परिजनों से छूटकर भागने के प्रयास में हुई छीना-झपटी में आरोपी भी घायल हो गया। घर के आंगन में सो रही विवाहित महिला पर उसके प्रेमी ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिजन पहुंचे तो उन्होंने आरोपी को दबोच लिया इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की तो परिजन से हुई छीना-झपटी में आरोपी भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल महिला और आरोपी को मिलक सीएचसी भेजा गया जहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। खाता चिंतामन गांव निवासी नत्थू लाल ने अपनी बेटी सरस्वती (30) की शादी बाजपुर थाना क्षेत्र के जगतपुरी गांव निवासी महेश से करीब सात साल पहले की थी

। ससुरालियों से अनबन के चलते सरस्वती पिछले करीब एक माह से अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि मंगलवार की आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे मिलकखानम थाना क्षेत्र के शादी नगर हजीरा गांव निवासी संजय उनके घर में घुस गया और उसने सरस्वती पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई वार करने से सरस्वती गंभीर रूप से घायल हो गई और चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर सरस्वती का भाई भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान परिजनों से छूटकर भागने के प्रयास में हुई छीना-झपटी में आरोपी संजय भी घायल हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि आरोपी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी संजय के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला की 7 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति से अनबन हो जाने के बाद वह अपने पिता के घर ही रह रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से महिला के प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। इस बिन्दु पर जांच की जा रही है।

Suhani Malik

Suhani Malik

    Next Story