उत्तर प्रदेश

बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो तो सोशल मीडिया पर बिफरे लोग, पुलिस ने हवालात में उपद्रवियों पर बरसाए डंडे

Admin4
11 Jun 2022 4:49 PM GMT
बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो तो सोशल मीडिया पर बिफरे लोग, पुलिस ने हवालात में उपद्रवियों पर बरसाए डंडे
x
बीजेपी नेता ने शेयर किया वीडियो तो सोशल मीडिया पर बिफरे लोग, पुलिस ने हवालात में उपद्रवियों पर बरसाए डंडे

जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने 227 लोगों को अरेस्ट कर हवालात में डाल दिया। इन लोगों की जमकर मिजाज पुर्सी की जा रही है। ऐसा ही एक वीडियो बीजेपी नेता शलभ मणि त्रिपाठी ने शेयर किया तो सोशल मीडिया पर लोग बिफर गए। उनका सवाल था कि थाने में ऐसे क्यों मारपीट की जा रही है। बीजेपी नेता वहां क्या कर रहा था। क्या उसे वीडियो बनाने और शेयर करने की आजादी है। पुलिस ने उसे ऐसा क्यों करने दिया। ये सरासर गलत है।

उपेंद्र सिंह बघेल ने लिखा कि तालिबानी सजा के हम खिलाफ हैं ये तो अन्याय है। अमित के यादव के हैंडल से ट्वीट किया गया कि ये गलत हैं इसमें कौन दोषी कौन बेगुनाह किसी को नहीं मालूम पुलिस ने सिर्फ लोगों को उठाया हैं जो जैसे मिल गया वैसे ही। मि. इंडिया ने लिखा कि नेताजी के पास ये वीडियो कहां से आया। क्या वो थाने में ही बैठे वीडियो बना रहे थे। एक ने पूछा कि बीजेपी नेता को थाने में वीडियो शूट करने का अधिकार किसने दिया?
अरुषा राठौड़ ने पूछा कि पुलिस की यही लाठी,कालीचरण, नरसिंहानंद और नुपुर शर्मा जैसे अराजक तत्वों पर इस तरह क्यूं नहीं चलती, जो देश में ऐसे दंगो ओर हिंसा के असली अपराधी हैं। सरकार क्यों उनको सुरक्षा और संरक्षण दे रही है। मुकेश गर्ग ने लिखा कि वाह भाई वाह। गजब है यूपी पुलिस, और किसी की तमन्ना हो तो अगले जुम्मे को दिलदारी दिखाए, ऐसा तो फिल्मों में होता था पर यूपी में हकीकत में।
एक यूजर ने लाल किले की फोटो पोस्ट कर पूछा कि ये लाठी इन पर क्यों नहीं चली। क्यों इतना भेद भाव है। कारण इसका मुसलमान होना है। वरना न्यायालय के ऊपर चढ़कर देश का झंडा हटाकर धर्म का झंडा लगाने पर भी गोली नही चलती। ऐसे पुलिस वाले के लिए विकास दुबे अच्छा था। एक ने लिखा कि पहले जांच हो कोई इनमे से हिन्दू तो नहीं। उसकी सेवा इनसे अलग और डबल होनी चाहिए।
नदीम राम अली के हैंडल से लिखा गया कि अगर मुसलमानों को महसूस करवाया जाता हैं कि वह भारत का हिस्सा नहीं हैं और उनका विश्वास हम पर से उठ रहा हैं तो यह आतंकी संगठनों की सबसे बड़ी सफलता होगी और हमारी सबसे बड़ी असफलता। यह वीडियो देखकर आतंकी बहुत खुश हो रहे होंगे। इससे मुसलमानों का माइंड वाश करने और भारत के खिलाफ मुसलमानों को भड़काने में आसानी होगी। इस लिहाज से भाजपा हुकूमत आतंकी संगठनों की सहायता कर रहीं हैं।
Next Story