
x
Ujjain उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकाल के दरबार में आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शीश नवाया। उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन किया। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्निक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन-पूजन किए। पूजन पुजारी राजेश शर्मा व पुजारी आकश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
उज्जैन नगर पालिक निगम अध्यक्ष कलावती यादव, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा द्वारा मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव आदि भी साथ मे उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री जाधव ने की भस्म आरती
भादो मास के पहले सोमवार को आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव परिवार समेत शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार पहुंचकर दर्शन किए और नंदी हॉल से भस्म आरती देखी। इसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री जाधव और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
TagsUjjai CM भजनलाल शर्मा पत्नी संगमहाकाल दरबारUjjai CM Bhajanlal Sharma with his wifeMahakal Darbarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





