राज्य

टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल

Shubhra Nandy
30 Jun 2023 11:43 AM IST
टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल
x
बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय रूप से जुटी हुई है
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है और लोगों को पार्टी से जोड़ने की कवायद में जुट गई है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश के दमोह की मूल निवासी टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। चाहत पांडे दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।
मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होंगे. इससे राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. 27 जून को पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकते हुए भोपाल में बैठक बुलाई थी और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के लिए काम करने का आह्वान किया था. पीएम मोदी की मुलाकात से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है. बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय रूप से जुटी हुई है.
Next Story