त्रिपुरा

त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह: पीएम नरेंद्र मोदी

Teja
16 Feb 2023 12:17 PM GMT
त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह: पीएम नरेंद्र मोदी
x

नई दिल्ली। त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए आज यानी गुरुवार को मतदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील करते हुए लोकतंत्र के इस त्योहार को मजबूत करने की अपील की है। पीएम मोदी ने विशेषकर त्रिपुरा के मतदाताओं से घरों से बाहर निकलकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट करने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं। भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं लंबे समय तक त्रिपुरा में राज करने वाली सीपीएम इस बार भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। त्रिपुरा में आज हो रहे मतदान की मतगणना 2 मार्च को होगी।

Next Story