त्रिपुरा

TSR के जवान ने 2 साथी जवानों पर की फायरिंग, त्रिपुरा के CM ने शोक व्यक्त किया

Gulabi
5 Dec 2021 11:27 AM GMT
TSR के जवान ने 2 साथी जवानों पर की फायरिंग, त्रिपुरा के CM ने शोक व्यक्त किया
x
त्रिपुरा के CM ने शोक व्यक्त किया
अगरतला। त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (TSR) के एक जवान ने शनिवार को पश्चिमी त्रिपुरा में अपने दो साथी जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक विवाद के बाद, टीएसआर राइफलमैन 38 वर्षीय सुकांत दास ने सूबेदार मारका सिंह जमातिया (47) और नायब सूबेदार किरण जमातिया (37) पर गोली चला दी। यह घटना उस समय घटी, जब इन जवानों की ड्यूटी कोनाबन में ओएनजीसी (तेल और प्राकृतिक गैस निगम) ड्रिलिंग साइट पर लगी हुई थी।
अधिकारी ने कहा कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और जमातिया ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद दास से उनका हथियार ले लिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस और टीएसआर अधिकारी इलाके में पहुंचे और जांच शुरू की गई।
मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने डाई-इन-हार्नेस योजना के तहत मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
Next Story