त्रिपुरा

त्रिपुरा के आए पिता-पुत्र को मारी गोली, मिजोरम पुलिस ने की कार्रवाई

Deepa Sahu
1 Jan 2022 12:26 PM GMT
त्रिपुरा के आए पिता-पुत्र को मारी गोली, मिजोरम पुलिस ने की कार्रवाई
x
मिजोरम में कथित रूप से खेती करने आए उत्तरी त्रिपुरा जिले के एक व्यक्ति और उसके पुत्र को पुलिस ने गोली मार दी।

मिजोरम में कथित रूप से खेती करने आए उत्तरी त्रिपुरा जिले के एक व्यक्ति और उसके पुत्र को पुलिस ने गोली मार दी। जिले के पुलिस अधीक्षक भानुपाड़ा चक्रवर्ती ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रामुहाई रियांग (40) और उनका 14 वर्षीय बेटा कंचनपुर अनुमंडल के अन्य स्थानीय लोगों के साथ अक्सर खेती के लिए पड़ोसी राज्य जाते थे। गोली चलाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मिजोरम पुलिस का दावा है कि राज्य में आते समय दोनों के पास मादक पदार्थ थे।

गोली लगने के बाद पिता भागने में सफल: पुलिस अधीक्षक
गोली लगने के बाद रामुहाई वहां से भागने और त्रिपुरा में प्रवेश करने में सफल रहे, लेकिन उनके बेटे को मिजोरम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि लड़के का आइजॉल के अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। उसकी हालत स्थिर है। रामुहाई का जिले के धर्मनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामला दर्ज कर लिया: एसपी
एसपी ने कहा कि वांगमुन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। अंतरराज्यीय सीमा पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, जहां स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
Next Story