त्रिपुरा

त्रिपुरा: विधानसभा प्रांगण में आयोजित एक साधारण समारोह में विधायक पद की ली शपथ

Shiddhant Shriwas
8 July 2022 6:32 PM IST
त्रिपुरा: विधानसभा प्रांगण में आयोजित एक साधारण समारोह में विधायक पद की ली शपथ
x

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को विधानसभा प्रांगण में आयोजित एक साधारण समारोह में विधायक पद की शपथ ली। अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने साहा को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सभी कैबिनेट मंत्री और नेता मौजूद थे। इस दौरान हलांकि मुख्य सचिव कुमार आलोक और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित विपक्षी दलों के सांसद और नेता अनुपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों ने कहा, मुख्य सचिव को उनाकोटी जिले में पहले से तय एक बैठक में शामिल होना था इसलिए वह आज शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा नहीं बन सके। आज के कार्यक्रम का निर्धारण महज दो दिन पहले ही हुआ था।

वहीं इससे पहले त्रिपुरा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य में सभी रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा। सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में त्रिपुरा में बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा हुई। जिन पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं, उन्हें तत्काल भरा जाएगा।
त्रिपुरा भाजपा नेता ने कहा कि अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाए जाएंगे। विशेष रूप से, भाजपा नेता का यह आश्वासन राज्य में बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे के कारण त्रिपुरा के लोगों, विशेषकर युवाओं में बढ़ते गुस्से के बीच आया है। सीएम माणिक साहा और पूर्व सीएम बिप्लब देव सहित त्रिपुरा के शीर्ष भाजपा नेताओं ने भी भगवा पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। त्रिपुरा भाजपा कार्यकारिणी की बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले है।


Next Story