त्रिपुरा

भाजपा समर्थकों के हमले में घायल त्रिपुरा TMC नेता की मौत

Kunti Dhruw
5 Jan 2022 11:56 AM GMT
भाजपा समर्थकों के हमले में घायल त्रिपुरा TMC नेता की मौत
x
त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता मुजीबुर इस्लाम मजूमदार (Mujibur Islam) ने "भाजपा के गुंडों" के हमले में घायल होने के कारण दम तोड़ दिया है।

त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता मुजीबुर इस्लाम मजूमदार (Mujibur Islam) ने "भाजपा के गुंडों" के हमले में घायल होने के कारण दम तोड़ दिया है। मजूमदार ने आज कोलकाता के SSKM अस्पताल में अंतिम सांस ली।

TMC नेता मुजीबुर इस्लाम मजूमदार (Mujibur Islam Majumdar) पिछले साल अगस्त में भगवा पार्टी छोड़ने के बाद "भाजपा के गुंडों (BJP goons)" के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मजूमदार पिछली कांग्रेस सरकार में त्रिपुरा के पूर्व कृषि मंत्री मंसूर अली के दूसरे बेटे थे।
मुजीबुर इस्लाम मजूमदार को उनके आवास पर कथित तौर पर "भाजपा के गुंडों" द्वारा हमला किए जाने के बाद, हृदय रोग सहित कई बीमारियों से पीड़ित हो गए थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मुजीबुर इस्लाम के निधन पर TMC ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मजूमदार की मौत के लिए TMC BJP को जिम्मेदार ठहरा रही है। TMC नेता सुबल भौमिक ने मुजीबुर पर हमला करने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
Tripura TMC ने कहा कि "त्रिपुरा में बिल्कुल कानून-व्यवस्था नहीं है। BJP के कुशासन के तहत राज्य अपने सबसे काले दिनों में गिर गया है। हम मजीबुर इस्लाम मजूमदार के लिए न्याय की मांग करते हैं "।


Next Story