त्रिपुरा

त्रिपुरा: स्टील पुल के ढह जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 9 घायल

Nidhi Markaam
3 Jun 2022 10:17 AM GMT
त्रिपुरा: स्टील पुल के ढह जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 9 घायल
x
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में एक स्टील पुल के ढह जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जनता से रिश्ता | पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में एक स्टील पुल के ढह जाने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 9 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना लालजुरी में उस समय हुई जब स्टील का पुल गिर गया क्योंकि वह माल वाहन का भार सहन नहीं कर सका।

उन्होंने कहा कि ट्रक के चालक और दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और चार घायलों को धर्मनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और चार अन्य का स्थानीय स्वास्थ्य सुविधा में इलाज चल रहा है।एक अन्य घायल व्यक्ति को मामूली चोट आई और उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
अतिरिक्त एसपी जर्मिया डारलोंग ने बताया कि पुल पुराना था और वाहन का भार सहन नहीं कर सकता था। ट्रक कंचनपुर से लालजुरी जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर अनुमंडल दंडाधिकारी सुभाष आचार्जी और कंचनपुर थाना प्रभारी कृष्णधन दास मौके पर पहुंचे।


Next Story